ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, 2आरोपी गिरफ्तार : 4 हजार नशीले इंजेक्शन, कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं कार जप्त
Aditi News Team
Sat, Nov 28, 2026
नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने हेतु जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार,
4 हजार नशीले इंजेक्शन, कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं कार जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1) जयंत राय पिता अशोक राय उम्र 36 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग
2) अमित पैगवार पिता दीपचंद पैगवार उम्र 41 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, डीएसपी क्राईम श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा नशीले इंजेक्शन के कारोबार के लिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4000 नशीले इंजेक्शन कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार 300 रूपये के जप्त किये गये।
थाना कोतवाली में आज दिनांक 28/11/2026 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 7249 में अवैध नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये भारत पेट्रोल पम्प के पीछे, गोयल टीमटी गेट के सामने ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं, सूचना पर नशीले इंजेक्शन एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, सफेद रंग की फोर्ड कम्पनी की फिगो कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 7249 में 2 व्यक्ति बैठे दिखे, दोनों से नाम पता पूछने पर ड्रायविंग सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जयंत राय पिता अशोक राय उम्र 36 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग एवं पीछे की सीट में बैठे व्यक्ति ने अमित पैगवार पिता स्व. दीपचंद पैगवार उम्र 41 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग बताये, ड्रायविंग सीट के बगल वाली सीट में पीले रंग के 2 थैले एवं संदेही अमित की सीट में बगल में पीले रंग 2 थैले रखे मिले, दोनों को सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर चारों थैलों में कार्टून बाक्सों में Pheniramine Maleate Injection I-P- AVIL 10 MLके कुल 2 हजार शीशी तथा दोनों थैलों के अंदर सफेद डिब्बों में BUPRENORPHINE INJECTION I-P- TALGESIC 02 ML वाले कुल 2 हजार इंजेक्शन रखे मिले जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रयागराज उ.प्र. से उक्त इंजेक्शन लाना तथा स्वतः फुटकर मे नशीले इंजेक्शन नशेडियों को बेचना स्वीकार किये।
आरोपियों के कब्जे से कुल 4 हजार नशीले इंजैक्शन कीमती लगभग 1 लाख 34 हजार रूपये के तथा 2 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त कार एमपी 20 सीडी 7249 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट, 08/, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी जयंत राय शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध ड्रग एक्ट एवं मारपीट के 10 अपराध पंजीबद्ध है जिसके विरूद्ध पूर्व मे एनएसए की कार्यवाही भी की जा चुकी है तथा अमित पैगवार के विरूद्ध ड्रग एक्ट सहित 2 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- नशील इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपियों को पकडने मे थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, क्राईम ब्राच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुतेन्द्र यादव, मनीष सिंह, आरक्षक शिव सिंह बघेल, प्रीतम उपाध्याय, मुकेश परिहार, तथा थाना कोतवाली के चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक सरिता पटेल, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार, प्रधान आरक्षक नंद किशोर, दान सिंह, आरक्षक ज्ञानेन्द्रधर द्विवेदी, अनुराग रजक की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय