नरसिंहपुर पुलिस द्वारा हवाई हमले से निपटने मॉक ड्रिल : आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता एवं कार्यक्षमता परखने के उद्देश्य से किया गया अभ्यास
Aditi News Team
Sat, Nov 28, 2026
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा हवाई हमले की स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित
• आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता एवं कार्यक्षमता परखने के उद्देश्य से किया गया अभ्यास।
• संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी कार्यवाही का अभ्यास।
• सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर।
• पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय एवं सामूहिक कार्यक्षमता विकसित करने का प्रयास।
• निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप आपातकालीन कार्यवाही का अभ्यास।
• किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस की तैयारियों को मजबूत करना।
• नरसिंहपुर पुलिस — आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा हेतु सदैव सतर्क एवं तत्पर।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में आपातकालीन परिस्थितियों एवं हवाई हमले जैसी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से हवाई हमले का मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) आयोजित किया गया।
इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, कार्यक्षमता एवं आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का अभ्यास करना रहा।
मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति की परिकल्पना करते हुए पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली, सुरक्षा एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई का अभ्यास किया गया। इस प्रकार के अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, प्रभावी समन्वय स्थापित करने एवं उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की क्षमता विकसित होती है।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे अभ्यास पुलिस बल को आपदा एवं संकट की परिस्थितियों के लिए तैयार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित चुनौती के समय आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करना है।
*मॉक ड्रिल में उपस्थित अधिकारी एवं विभाग :*
• मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) के दौरान एसडीओपी नरसिंहपुर श्री डी.पी.एस. चौहान एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती लता मालवीय उपस्थित रहे।
• पूर्वाभ्यास में फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमों ने सहभागिता की।
• पुलिस विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भी अभ्यास में शामिल रहे।
• विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
*नरसिंहपुर पुलिस — सतर्कता, सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर।*
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना