मंत्री प्रहलाद पटेल ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह : पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति
Aditi News Team
Sat, Nov 28, 2026
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह
पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति
नरसिंहपुर । दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल द्वारा अपने निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, तेंदूखेड़ा विधायक मुलायम सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में सहभागिता की दीपावली मिलन समारोह के दौरान आत्मीय मुलाकातों और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। मंत्री श्री पटेल ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं त्योहारों के महत्व पर अपनी बात रखते हुए जिले के विकास पर सार्थक चर्चा की एवं उपस्थित जनों ने भी एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की समारोह में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच मेल-मिलाप और संवाद का अवसर भी बना। सभी ने दीपावली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूरे समारोह में उत्साह, आत्मीयता और उल्लास का माहौल रहा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल