Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

चंडीगढ़ में लहराया मध्यप्रदेश का परचम

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

गाडरवारा में यश माहेश्वरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, : नरसिंहपुर जिला संयोजक शिवम राय के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने गाडरवारा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2026

गाडरवारा में यश माहेश्वरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,

नरसिंहपुर जिला संयोजक शिवम राय के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा। छठ पूजा की धार्मिक मान्यताओं एवं महिलाओं के श्रृंगार को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गाडरवारा द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

संगठन द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दिल्ली निवासी यश माहेश्वरी द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो में छठ पूजा की मान्यताओं तथा इस पर्व के दौरान महिलाओं द्वारा किए जाने वाले श्रृंगार को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है।

आवेदन में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से हिंदू धार्मिक परंपराओं, छठ महापर्व की मान्यताओं एवं मातृशक्ति का अपमान हुआ है। साथ ही इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति यश माहेश्वरी के विरुद्ध जांच कर उचित एवं दंडात्मक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर शिवम सोनी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

नरसिंहपुर जिला संयोजक शिवम राय

जरूरी खबरें