Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

चंडीगढ़ में लहराया मध्यप्रदेश का परचम

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

पशु मित्र पत्रिका का गरिमामय समारोह में विमोचन हुआ : अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2026

पशु मित्र पत्रिका का गरिमामय समारोह में विमोचन हुआ

अमरकंटक। धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित पशु मित्र पत्रिका का गरिमामय समारोह में विमोचन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ,निरंजन वर्मा एवं पूर्व आईएएस अधिकारी कमल जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने पत्रिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद जनार्दन तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पशु संरक्षण, गौ सेवा और समाज में बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर पशु मित्र पत्रिका के प्रदेश रिपोर्टर भागीरथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी एवं पशु सेवा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

विमोचन समारोह में पशु मित्र पत्रिका की पहल को पशु कल्याण और गौ संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। उपस्थित अतिथियों एवं गौ प्रेमियों ने पशु सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में जागरूकता लाने का संकल्प व्यक्त किया।

अमरकंटक की पावन धरा पर आयोजित यह कार्यक्रम गौ सेवा, पशु संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पशु मित्र पत्रिका अमरकंटक

जरूरी खबरें