Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

चंडीगढ़ में लहराया मध्यप्रदेश का परचम

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

बच्चों ने रानीदहार की वादियों में सीखा प्रकृति का पाठ : प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2026

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

रानी दहार की वादियों में सीखा प्रकृति का पाठ

गाडरवारा। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रकृति और परिवेश से प्राप्त अनुभव भी बच्चों के ज्ञान को नई दिशा देते हैं। इसी उद्देश्य से न्यू मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चिरहखुर्द-कौड़ियां के प्रबंधन द्वारा विद्यालय के बच्चों को सतपुड़ा जंगल की घाटियों के समीप स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल रानी दहार का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को वहां मौजूद पेड़-पौधों, नदियों, प्राकृतिक वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने प्रकृति को करीब से समझा और अपने आसपास के पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और प्रकृति के बीच रहकर नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास एवं प्रकृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक कैलाश रजक, लक्ष्मी रजक सहित शिक्षकगण लीना जैन, राखी यादव, सुहानी विश्वकर्मा, राजुल मेहरा,रजनीश कौरव, संगम राय,सतीश कुशवाहा, सुनील ठाकुर, तनु सोनी एवं प्रीति कुशवाहा उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संचालक कैलाश रजक

जरूरी खबरें