Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

चंडीगढ़ में लहराया मध्यप्रदेश का परचम

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा : नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2026

जिले के 16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

नरसिंहपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 748 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 84 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा में पंजीकृत 2 हजार 299 बालकों में से एक हजार 949 उपस्थित तथा 350 अनुपस्थित रहे। बालकों की उपस्थिति 84.78 प्रतिशत रही। इसी तरह 2 हजार 493 पंजीकृत बालिकाओं में से 2 हजार 95 ने परीक्षा दी तथा 398 अनुपस्थित रहीं। बालिकाओं की उपस्थिति 84.04 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई। इसमें मानसिक योग्यता परीक्षण, अंकगणित एवं भाषा परीक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर अंकित किए। दिव्यांग परीक्षार्थियों को नियमानुसार 40 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया।

परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राचार्य श्री आदित्य प्रताप सिंह एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी 16 परीक्षा केंद्रों से अमूल्यांकित ओएमआर शीट का संकलन कराया गया। इन्हें पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहपुर स्थित संकलन केंद्र पर जमा कराया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीएलओ नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में समस्त केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी

जरूरी खबरें