Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

भव्य मंचन में गूंजी माँ नर्मदा और माँ दुर्गा की गाथा : दुर्गा मां की महाआरती में भक्तों का सैलाब।

Aditi News Team

Wed, Oct 1, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

भव्य मंचन में गूंजी माँ नर्मदा और माँ दुर्गा की गाथा, दुर्गा मां की महाआरती में भक्तों का सैलाब।

गांधीग्राम,बुढ़ागर... बरम बाबा दुर्गोत्सव समिति गांधीग्राम, बुढ़ागर की महारानी स्थल पर मंच में माँ नर्मदा जी की कथा और माँ दुर्गा की जीवनी पर आधारित एक भव्य मंचन लीला का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंग दिया। इस भावपूर्ण प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा दर्शक के रूप में उपस्थित रहे और समूचे पंडाल को भक्तिमय बना दिया।

पात्रों द्वारा मंचन की शुरुआत माँ नर्मदा के जन्म, तपस्या और पृथ्वी पर अवतरण की दिव्य कथा से हुई। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और मनमोहक वेशभूषा से नर्मदा मैया की महिमा को जीवंत कर दिया। नर्मदा जी के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाते हुए, यह मंचन दर्शकों को नदी के महत्व और पवित्रता का संदेश दे गया।

इसके पश्चात, शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ दुर्गा की जीवनी का मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने विभिन्न असुरों के वध और धर्म की स्थापना के लिए माँ दुर्गा द्वारा लिए गए अवतारों का शानदार प्रदर्शन किया। महिषासुर मर्दिनी के रूप में माँ दुर्गा का रूप, तेजस्वी संगीत और रोमांचक युद्ध दृश्यों के साथ प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

मंचन लीला की उच्च स्तरीय व्यवस्था और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा की सभी ने सराहना की। मंचन देखने आए ग्रामीणों और शहरवासियों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पौराणिक कथाओं को जानने का मौका मिलता है।

आयोजकों के साथ लोगों ने भी मां दुर्गा की महाआरती की गई जिसमें आयोजकों ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बरम बाबा बुढ़ागर की महारानी के संरक्षक गजराज सिंह बघेल, धर्मेश असाटी, कृष्णपाल सिंह बघेल, अजय राज सिंह ,साहिल असाटी कपिल राज सिंह मनीष कोरी, श्री ओम असाटी, लकी असाटी, कपिल पटेल आकाश पटेल पारस असाटी, उमेश असाटी, आकाश असाटी, दीपक पटेल, सत्यम सेन, उज्जवल असाटी, ओमप्रकाश चौरसिया,दुर्गेश असाटी, दीपू सेन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें