कुण्डलपुर में शरद पूर्णिमा महापर्व आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर : सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना का हुआ भव्य आयोजन
Aditi News Team
Wed, Oct 8, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन
कुण्डलपुर में शरद पूर्णिमा महापर्व आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना का हुआ भव्य आयोजन
कुण्डलपुर दमोह (म. प्र.)। सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुण्डलगिरी कुण्डलपुर में शरद पूर्णिमा महापर्व पर जग उद्धारक युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज, जेष्ठ श्रेष्ठ गणिनी आर्यिकारत्न श्री ज्ञानमती माताजी के अवतरणदिवस के मंगल अवसर पर सिंहद्वार प्रथमशिला स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर महा समाधिधारक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,रिद्धि कलश, पूजन ,आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन हुआ ।वाणीभूषण प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. विनय भैया जी सम्राट बंडा के कुशल निर्देशन में प्रातः पूज्य बड़े बाबा मंदिर प्रांगण में सहस्त्रकूट जिनालय के समीप अद्वितीय ,अद्भुत भव्य नक्काशीदार पाषाण द्वारा निर्मित होने जा रहे विशाल सिंहद्वार की प्रथम शिला मध्य में स्थापित की गई जिसे स्थापित करने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री राजा भैया सूरत परिवार को प्राप्त हुआ इसके साथ पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं में शिला स्थापित करने का सौभाग्य श्रेष्ठी तरुण सराफ दमोह , उपाध्यक्ष डॉ रमेश बजाज दमोह, ब्रह्मचारिणी श्रद्धा दीदी अशोक सराफ पटेरा, ब्रह्मचारिणी किरण दीदी ज्ञानचंद जी सागर एवं कुंडलपुर को प्राप्त हुआ। कलश स्थापित करने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी नंदिनी दीदी कुनलिनी राखी सौरभ जैन परिवार गुना ,चक्रेश कुमार अर्चना अक्षय आदर्श नैंसी सराफ परिवार दमोह, धार्मिक आयोजन मंत्री अजय जैन निरमा जबलपुर, महामंत्री इंजी. आरके जैन दमोह, सुभाष मीना पवन बमोरया परिवार दमोह को प्राप्त हुआ सिंहद्वार स्वास्तिक का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी वंदना दीदी कुंडलपुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार जी सराफ, उपाध्यक्ष रमेश जी गोयल पथरिया को प्राप्त हुआ ।बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के बीच ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा ने विधि विधान से स्थापना पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक शांतिधारा रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य वीरेंद्र विवेक विपिन मोक्ष जैन चंदेरी ,गौरव जैनेंद्र पलक उमेश जैन कानपुर ,ऋषभ जैन परिवार विजयनगर असम ,आदित्य सेठी कोटा राजस्थान, जितेंद्र सुरेश सुनील जैन टीकमगढ़ ,कमलेश रोबिन अमर्ष जबलपुर, अनुराग साक्षी कुशाग्र हैदराबाद, स्वतंत्र प्रभा आशीष अंकित परिवार शाहपुरा दमोह को प्राप्त हुआ। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया जी ने इस अवसर पर कहा बड़े बाबा छोटे बाबा की कला निराली है। आज भी किसी को नहीं मालूम बड़े बाबा के दर्शन करने प्रतिदिन गुरुदेव आते हैं वह दर्शन करके कब चले जाते हैं। ऐसी अजर अमर जोड़ी में गुरुदेव की परिकल्पना के अनुरूप बड़े बाबा के जिनालय को आकार तो दे दिया परंतु उनके आंगन को सजाना बाकी है। आंगन सजाने के लिए हमें मुख्य द्वार चाहिए जिससे प्रवेश हो सके, उसके बाद पूरा परिक्रमा पथ से लेकर पूरे जिनालय की सजावट हो प्रवेश द्वार बनते ही मंदिर के चारों तरफ गुरुदेव की परिकल्पना के अनुरूप सजाना है। शरद पूर्णिमा यदि सोना है तो उसमें सुहाग और जुड़ गया जब इस धरती के देवता गुरुदेव की जन्म तिथि आज ही के दिन सुयोग बना इस घर में एक चांद और शरद पूर्णिमा पर निकला जो वर्तमान में आचार्य पद पर बड़े बाबा के दरबार में आसीन हुए और हम सबको सहारा दे रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों एवं पूर्व कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने विभिन्न अंचलों से श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्षेत्र पर पधारे समस्त धर्मावलंबियों के भोजन की व्यवस्था कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा की गई । दोपहर में मिष्ठान वितरण किया गया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा तथा पूज्य आचार्य श्री की संगीतमय महा आरती हुई।
Tags :
कुंडलपुर
सिंहद्वार प्रथम शिला स्थापना का हुआ भव्य आयोजन
कुण्डलपुर में शरद पूर्णिमा महापर्व आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर
अदिति न्यूज ल(सतीश लमानिया)