Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

रायसेन- नगर देवरी में हुआ किसान कांग्रेस पंचायत का आयोजन : रायसेन जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में हुआ विशाल किसान पंचायत आयोजन

Kamar Rana Aditi News

Mon, Oct 13, 2025

रायसेन देवरी---नगर में कांग्रेस की ओर से किसान पंचायत का आयोजन नगर के बस स्टैंड प्रांगण में हुआ , जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने खाद, बीज, डीएपी, यूरिया और एमएसपी जैसी जरूरी कृषि सामग्री की कमी सहित, अपनी विभिन्न समस्याएं कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखीं।

किसान हाकम सिंह ने बताया कि-- यूरिया डीएपी को लेकर किसान परेशान है , किसानों को उचित दाम भी नहीं मिल रहा।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक, एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल बेगमगंज, पूर्व विधायक देवेंद्र गडरवास, तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान , समाजसेवी एवं प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़, एवं कांग्रेस किसान जिला अध्यक्ष रायसेन रणजीत सिंह रघुवंशी, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि, वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, रणजीत सिंह ने भी भाजपा सरकार को किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस किसानो के हित में ठोस कदम उठाएगी।

इस मौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कविंद्र रघुवंशी, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मेघराज पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी,

जिला प्रभारी शैलेंद्र पटेल, विधानसभा प्रभारी अजय पटेल, एनएसयूआई के अजय रघु ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा धर्मवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरुड़ रघुवंशी वरिष्ठ किसान नेता संतोष रघुवंशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह रघुवंशी, युवा नेता सानिध्य रघु, के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकरता एवं किसान ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार चंचल जैन को ज्ञापन सोपा। something

Tags :

जरूरी खबरें