Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

कलेक्टर की अध्यक्षता में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न : शासन की योजनाओं का लाभ जिले के सभी हितग्राहियों को मिले

Aditi News Team

Sat, Oct 4, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

शासन की योजनाओं का लाभ जिले के सभी हितग्राहियों को मिले

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के शतप्रतिशत हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं, अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि स्वच्छता को संस्थागत रूप देने एवं शासकीय कार्यालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैम्पेन 5.0 भारत सरकार के समस्त विभागों में आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा भी उक्त अभियान की तर्ज पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणों, फाइलों और अपीलों का त्वरित व पारदर्शी निपटारा, कार्यालयों में स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा ई- कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देना, अधिकारियों- कर्मचारियों में सेवा भाव जवाबदेही को सुदृढ़ करना है, जिससे योजनाओं और सेवाओं की सुगम व पारदर्शी प्रक्रिया से लाभांवितों की संख्या में वृद्धि होगी। आम जनता की शासन से की गई अपेक्षाओं का त्वरित निदान होने से शासन के प्रति भरोसा बढ़ेगा और कार्यालयों में बेहतर स्वच्छता और ई- कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छ व हरित शासन व्यवस्था स्थापित होगी। इस संबंध में कलेक्टर ने शासन द्वारा जारी निर्देशों का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

Tags :

कलेक्टर

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज

जरूरी खबरें