उदयपुराजनपद पंचायत की रमपुरा पंचायत में जनविश्वास शिविर : सांसद, कलेक्टर सहित सभी अधिकारी पहुंचे और समस्याओं का क्या निराकरण
Kamar Rana Aditi News
Fri, Nov 27, 2026
सुशासन और जनसंवाद की सार्थक पहल : ग्राम पंचायत रमपुरा में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर’ का गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन
📍 स्थान: ग्राम पंचायत रमपुरा, तहसील देवरी, विकासखंड उदयपुरा, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश)
🗓️ दिनांक: 27 नवम्बर 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्राम पंचायत रमपुरा में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के अंतर्गत जनविश्वास शिविर का अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी, कलेक्टर जिला रायसेन रोहित सिसोनिया , पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता जिला रायसेन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली अंकित जैन , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुरा श्रीमती दीपा कोटस्थाने , जिला रायसेन से परियोजना अधिकारी (पीओ) बघेल जी तथा तहसीलदार देवरी जयपाल शाह , एवं तहसीलदार उदयपुरा श्रीमती आस्था चढ़ार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🔹 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं सुव्यवस्थित संचालन में विशेष भूमिका
ग्राम पंचायत रमपुरा में आयोजित इस वृहद जनविश्वास शिविर के सुव्यवस्थित आयोजन, उत्कृष्ट प्रबंधन और सफल क्रियान्वयन में आदरणीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली श्री अंकित जैन जी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुरा श्रीमती दीपा कोटस्थाने जी की अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।
एसडीएम अंकित जैन के कुशल मार्गदर्शन, प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय एवं सतत पर्यवेक्षण से शिविर की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं तथा ग्रामीणों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण को गति मिली। वहीं, सीईओ जनपद पंचायत उदयपुरा श्रीमती दीपा कोटस्थाने जी के सक्रिय नेतृत्व, जमीनी स्तर पर की गई पूर्व तैयारियों, विभागीय स्टॉलों के सुव्यवस्थित संयोजन तथा विकासखंड की संपूर्ण टीम के साथ बेहतर तालमेल ने इस शिविर को जनहितैषी और प्रभावी बनाने में अहम योगदान दिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की दूरदर्शी कार्ययोजना और समर्पण से आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे सहज एवं सम्मानजनक वातावरण में शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
🔹 जनसंवाद एवं समस्याओं का संवेदनशील निराकरण
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक न्याय, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन तथा वन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। माननीय सांसद महोदय एवं कलेक्टर महोदय ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि अभिलेख दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन, पेयजल, विद्युत, सड़क, नाली निर्माण एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना। अनेक प्रकरणों का मौके पर ही परीक्षण कर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के समय-सीमा में समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
🔹 कलेक्टर महोदय द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया जी ने ग्राम रमपुरा के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पोषण, स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की अन्य शासकीय संस्थाओं व विकास कार्यों का जायजा लेकर मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 बाल विवाह रोकथाम का सामूहिक संकल्प
सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करते हुए शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे इस सामाजिक कुरीति से दूर रहेंगे तथा अपने क्षेत्र में इसकी रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।
🔹 विभागीय समीक्षा एवं प्रमुख निर्देश
शिविर के दौरान आयोजित समन्वय बैठक में अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश प्रदान किए गए:
सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायतों एवं शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
राजस्व विभाग के लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान तथा विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का नियमित संधारण करते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएँ।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रायसेन के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा शिविर स्थल पर सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था का सुगम एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।
🤝 कार्यक्रम में उपस्थित सम्माननीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण
शिविर के सफल संचालन में तहसीलदार उदयपुरा सुश्री आस्था चड़ार जी, टीआई देवरी श्री शैलेंद्र तोमर जी, टीआई उदयपुरा श्री सुरेंद्र यादव जी, आवास शाखा (जनपद पंचायत उदयपुरा) से सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) श्री अमन चौरसिया जी एवं श्री प्रमोद लोधी जी, सीएमओ नगर परिषद देवरी श्री जगदीश शर्मा जी, सीएमओ नगर परिषद उदयपुरा सुश्री सुषमा धाकड़ जी, बीएमओ देवरी डॉ. निशा विसातिया जी, बीएमओ उदयपुरा डॉ. प्रमोद गोयल जी, सीडीपीओ उदयपुरा सुश्री खुशबू अग्रवाल जी तथा बीआरसी उदयपुरा श्री एम. एल. गोलिया जी की सराहनीय उपस्थिति रही।
इसके साथ ही डिप्टी मैनेजर श्री आदित्य शर्मा जी, एई उदयपुरा श्री सचिंद्र चड़ार जी, एईजीएम बरेली श्री राकेश मीणा जी, जेई देवरी श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव जी, जेई एमपीईबी बरेली श्री ओमप्रकाश ठाकुर जी, जेएसओ उदयपुरा श्री मयंक दुवेदी जी, एसएडीईओ उदयपुरा श्री योगेश शर्मा जी, पीसीओ श्री राजेश अवस्थी जी, बीसी एसबीएम उदयपुरा श्री लक्ष्मण सिंह जी, बीएम एनआरएलएम उदयपुरा श्री कमलेश किरार जी, बीसी सोशल ऑडिटर श्री हरिनारायण सोनी जी, जन अभियान परिषद से श्री राममोहन रघु. जी एवं , उदयपुरा से श्र, उद्यान विभाग उदयपुरा के एसएडीओ महोदय तथा पशु चिकित्सा अधिकारी उदयपुरा महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत रमपुरा में आयोजित यह जनविश्वास शिविर शासन एवं आमजन के मध्य सीधा सेतु स्थापित करने, प्रशासन की संवेदनशील व जनोन्मुखी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने तथा शासकीय सेवाओं के प्रति नागरिकों के विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #जिला_प्रशासन_रायसेन #अनुविभाग_बरेली #जनपद_पंचायत_उदयपुरा #रमपुरा #सुशासन #मध्यप्रदेश_शासन #Raisen #JansamparkMP something...
Tags :
ककलेक्टर महोदय रायसेन एसडीएम महोदय बरेली