Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

तराना म्यूजिकल गाडरवारा के तत्वाधान में देवी जागरण : अमर ज्योति नवदुर्गा समिति पानी की टंकी के सामने स्थापित मां के दरबार में हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sat, Oct 4, 2025

गाडरवारा विगत दिवस अमर ज्योति नवदुर्गा समिति पानी की टंकी के सामने स्थापित मां देवी दरबार के समक्ष तराना म्यूजिकल गाडरवारा के तत्वाधान में देवी जागरण एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में तराना म्यूजिकल ग्रुप के संचालक नरेश कौरव ,प्रेम कोरी, रिया श्रीवास ,प्रिया सराठे,अंकुर साहू, संध्या कहार, सौरभ राजपूत सहित कार्यक्रम संयोजक शिक्षक राजेश गुप्ता बोहानी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं श्रोता दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी कार्यक्रम में कन्या नवीन गाडरवारा में अध्यनरत एवं केएनवी म्यूजिक ग्रुप की उभरती प्रतिभाएं गुंजन भार्गव, पूर्वी छिपा एवं हर्षा तिवारी ने भी गुरु वंदना एवं सरस्वती वंदना का गायन कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष मनोज पटेल ,उपाध्यक्ष अनिल साहू, समिति सदस्य हेमंत पाठक, भूपेंद्र पटेल, अशोक शुक्ला ,राकेश तिवारी, महेश बरहैया ,गणेश सेन , हीरेश साहू ,संजय पांडे ,बृजेश पटेल ,पंडित रामस्वरूप,सत्यवान श्रीवास,श्री कृष्णा विश्वकर्मा, शरद नीखरा ,आकाश पटेल ,अनुज पटेल,शुभम पटेल,बंटी सेन, सोनू रजक तन्मय साहू शिवानी सहित समस्त भजन गायको का माँ देवी की लाल चुनरी एवं तिलक रोरी द्वारा सम्मानित किया गया सफल सफल संचालन शिक्षक राजेश गुप्ता एवं नरेश कौरव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज

जरूरी खबरें