Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

वात्सल्य अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण सेवाओं से संबंधित : किशोर न्याय अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया

Aditi News Team

Thu, Oct 9, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

वात्सल्य अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण सेवाओं से संबंधित किशोर न्याय अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया

करेली।आज दिनांक 9. 10. 2025 को महिला एवं बाल विकास परियोजना करेली अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव बड़ा में जिला पंचायत सदस्य सीताराम नामदेव के विशेष आतिथ्य में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शिव कुमार रैकवार जी एवं सदस्य श्रीमती प्रिया चौहान जी, बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे की उपस्थिति में मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण सेवाओं से संबंधित किशोर न्याय अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सरस्वती वंदना एवं पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना अधिकारी श्री आदित्य मोहन पटेल द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी गई एवं पोषण माह अंतर्गत मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात बाल संरक्षण अधिकारी सौनिध्य सराठे द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को गुड टच ,बेड टच के विषय में बारीकी से समझाया गया। इसके उपरांत बाल संरक्षण समिति की सदस्य श्रीमती प्रिया चौहान जी द्वारा बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर एवं उसका प्रयोग कैसे और कहां करना है के संबंध में बताया गया तत्पश्चात बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री शिवकुमार रैकवार जी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को जुवेनाइल जस्टिस अर्थात किशोर न्याय अधिनियम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज ,साग - सब्जियां, फल एवं टी एच आर द्वारा बनाए गए पौष्टिक व्यंजन की प्रदर्शनी का अवलोकन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया एवं पोषण रंगोली भी सजाई गई इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं हितग्राहियों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, महिला बाल विकास सभापति एवं ग्राम पंचायत सचिव , महिला बाल विकास पर्यवेक्षक शशि किरण श्रीवास्तव, रेहाना खान, शिखा जाट ,ज्योति वर्मा ,शिवानी विश्वकर्मा , मनीषा साहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Tags :

करेली

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जागरूकता अभियान

जरूरी खबरें