Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर के बरमान घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत : दोनों युवक अन्य मित्रों के साथ बरमान रेत घाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने गए हुए थे गहरे पानी में जाने से हुई घटना

Aditi News Team

Thu, Mar 5, 2026

नरसिंहपुर के बरमान घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत,

नरसिंहपुर। जिले के बरमान घाट स्थित मां नर्मदा नदी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 2 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद सिंधी कॉलोनी, नरसिंहपुर सहित पूरे स्टेशन गंज क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार, सिंधी कॉलोनी कृष्णा वार्ड निवासी संभव हरियानी (24) पिता कैलाश हरियानी एवं सौरभ चावला (25) पिता अनिल चावला ‘अन्नू’ अपने दो अन्य मित्रों के साथ बरमान रेत घाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

नहाते समय दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद घाट के नाविकों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के बाद दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। इस हृदयविदारक घटना से सिंधी कॉलोनी सहित पूरे नरसिंहपुर शहर में शोक की लहर व्याप्त है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस प्रशाशन

जरूरी खबरें