Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

3 हाईवा चालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज : नेशनल हाईवे पर रोड पर मार्ग अवरूद्ध कर खडे 3 हाईवा चालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

नेशनल हाईवे पर रोड पर मार्ग अवरूद्ध कर खडे 3 हाईवा चालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 6-10-25 की शाम यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित किये जाने के बाद नेशनल हाईवे 45 जबलपुर-भोपाल मार्ग पर अंधमूक वायपास के पास हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एल 5827, हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6048 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8265 लोकमार्क पर बाधा डालकर अनाधिकृत रूप से खतरनाक हालत में खड़े होना पाये गये जिससे आने जाने वाले वाहनों में लगातार जाम की स्थिति निर्मत हो रही थी हाईवा चालकों से नाम पता पूछने पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एल 5827 के चालक नेे अपना नाम राजेन्द्र प्रसाद मेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परमट झांसीघाट थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर एवं हाईवा में रेत लोड होना बताया, हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6048 के चालक ने अपना नाम धर्मेन्द्र बर्मन उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मालकछार शीतलपुर थाना शहपुरा बताया तथा उक्त हाईवा में रेत लोड होना बताया एवं हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8265 के चालक ने अपना नाम लल्लू मल्लाह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नीमखेड़ा झांसीघाट थाना शहपुरा बताते हुये हाईवा में रेत लोड होना बताया, हाईवा चालकों से हाईवा जप्त करते हुये तीनों हाईवा चालकों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 285 बीएनएस एवं धारा 122/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका* - अनाधिकृत रूप से लोक मार्ग में खड़े हाईवा चालकों से हाईवा जप्त करने में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक अनिल परिहार, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक अमेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज

जबलपुर

सतीश लमानिया

नेशनल हाईवे पर रोड पर मार्ग अवरूद्ध कर खडे 3 हाईवा चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जरूरी खबरें