जबलपुर को मेट्रोपॉलिटन सिटी में विकसित करने का प्लान CM : जबलपुर के आसपास के क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स,जबकि नरसिंहपुर व रायसेन में फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए अच्छे अवसर
Aditi News Team
Thu, Oct 15, 2026
मध्यप्रदेश में पर्यटन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग के साथ लॉजिस्टिक्स एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं हैं। जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स, जबकि नरसिंहपुर और रायसेन में फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए अच्छे अवसर हैं।
भोपाल आईटी और तकनीकी क्षेत्रों के केंद्र के रूप में उभर रहा है। अब इसे उद्योग और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में भी विकसित करने के उद्देश्य से यहां GIS समिट का आयोजन किया जाएगा। वहीं, देवास, सीहोर, उज्जैन और इंदौर को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास पर काम किया जा रहा है। इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है : मुख्यमंत्री मोहन यादव
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव