Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान : कुण्डलपुर में भगवान श्री शीतलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 30सितम्बर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Mon, Sep 29, 2025

कुण्डलपुर में भगवान श्री शीतलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 30सितम्बर को मनाया जाएगा

सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 30सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें