Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्कफोर्स डीटीएफ की बैठक सम्पन्न : जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स- डीटीएफ की बैठक

जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

जिले में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स- डीटीएफ की बैठक कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. जीपी भनारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिले में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक में की गई। अभियान के अंतर्गत कुल एक लाख 70 हजार 329 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में एक हजार 364 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 2 हजार 728 सदस्य और 160 सुपरवाईजर बनाए गए हैं।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक पोलियो बूथ पर प्रशिक्षित टीकाकर्मी समय पर उपस्थित रहें। घर- घर जाकर जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाए। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक या टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी अधिकारीगण 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान निगरानी दलों के माध्यम से सतत मॉनीटरिंग सुनिश्चित करेंगे। पोलियो मुक्त भारत हमारा सामूहिक लक्ष्य है। प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही इस अभियान की सफलता है। अभियान के सुचारू एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हो, इसके‍ लिए समस्त विभागों के अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग नरसिंहपुर द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्यक पिलवाएं और इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Tags :

अदिति न्यूज

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

जिला स्तरीय टास्क फोर्स- डीटीएफ की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

सतीश लमानिया

जरूरी खबरें