Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की रेस्टोरेंट की जांच : मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

Aditi News Team

Tue, Sep 15, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की सागर रत्ना और असांजो रेस्टोरेंट की जांच

बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल

किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय को सख्ती से रोकने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारीरियों द्वारा चलाया जा रहा होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच हेतु विशेष अभियान आज मंगलवार को भी जारी रहा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत मंगलवार को राइट टाउन स्थित सागर रत्ना के किचन एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया, जहां एक दिन पुरानी बासी दाल मखनी एवं उबले चने विक्रय के लिए फ्रिज में संग्रहित पाई गई। मौके पर संग्रहित पनीर एवं बासी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए तथा किचन में साफ सफाई नहीं पाये जाने पर धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी प्रकार असांजो रेस्टोरेंट राइट टाउन का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर वाशिंग एरिया में गंदगी पाई गई। किचन में संग्रहित पनीर एवं सनफ्लावर तेल के सैंपल जांच हेतु लिए गए। सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जबलपुर

जरूरी खबरें