Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

नरसिंहपुर में नवीन केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केंटीन) का शुभारंभ : इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, जोन जबलपुर, श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की गरिमामय उपस्थिति रही

Aditi News Team

Thu, Oct 9, 2025

रक्षित केन्द्र परिसर, नरसिंहपुर में नवीन केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केंटीन) का भव्य शुभारंभ

दिनांक 09.10.2025 को रक्षित केन्द्र परिसर में नवीन केन्द्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केंटीन) का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, जोन जबलपुर, श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके कर-कमलों द्वारा फीता काटकर केंटीन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस केंटीन की स्थापना का उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण उपभोक्ता सामग्री रियायती दरों पर सुलभ कराना है। केंटीन में आवश्यक दैनिक वस्तुएं सहजता से उपलब्ध होंगी, जिससे जवानों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी नरसिहपुर, श्री मनोज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक श्री लाकेश मार्का,रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, श्री रत्नाकर हिग्वें सहित अन्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने इस कल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैंटीन प्रारंभ

प्रमोद वर्मा

पुलिस महानिरीक्षक, जोन जबलपुर, श्री प्रमोद वर्मा

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें