Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

गाडरवारा पुलिस के तहत बड़ी सफलता हासिल : 5 लाख 40 हजार रूपये कीमत की 54.1 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे 02 स्मैक पैडलर्स पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Apr 8, 2026

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता,

5 लाख 40 हजार रूपये कीमत की 54.1 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे 02 स्मैक पैडलर्स पुलिस की गिरफ्त में,

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध ऑपरेशन *“ईगल क्लॉ”* चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा 07/04/2026 को *02 ड्रग पैडलर्स के पृथक-पृथक कब्जे से कुल 5 लाख 40 हजार रूपये कीमत की कुल 54.1 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद* की करने में सफलता हासिल की गई ।q

दिनांक 07/04/2026 की शाम करीबन 4 बजे गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा डमरू घाटी के बाजू में केंकरा रोड गाडरवारा में पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदेही बाबूलाल कौरव पता छत्तर सिंह कौरव उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम बरहटा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 39 ग्राम स्मैक जिसकी कीमती करीबन 3 लाख 90 हजार रूपये है, जप्त किया गया ।

इसी प्रकार, दिनांक 07/04/2026 की रात करीबन साढ़े 11 बजे गाडरवारा पुलिस की एक अन्य टीम के द्वारा इमलिया मरघटा गाडरवारा के पास संदेह के आधार पर वीरेन्द्र भाट पिता लक्ष्मी प्रसाद भाट उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कौड़िया थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 15.1 ग्राम स्मैक जिसकी कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये है,जप्त किया गया ।

पुलिस टीमों के द्वारा आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी बाबूलाल कौरव के द्वारा उक्त स्मैक कुछ दिन पूर्व अपने अन्य साथी से खिलचीपुर से लाना बताया । आरोपीगण के विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार भगत,उप निरीक्षक अंकित रावत,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,महेन्द्र बावरिया,अक्षय श्रीवास्तव, अखिलेश पटेल,यश मेहरा, मोहन चौरे, सोहेब खान,उत्तम,हरिशंकर,प्रदीप गुप्ता,गीता अग्रवाल की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें