Friday 27th of November 2026

ब्रेकिंग

जमीन की पैमाइश करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार

37.49 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अटल भवन का किया लोकार्पण 6 स्वसहायता समूहों की महिलाओं को 33 लाख रु का ऋण वितरित

नरसिंहपुर संयुक्त किसान मोर्चा के 8 प्रमुख किसान संगठन के डेलिकेशन ने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंप कर मुलाकात की

सिहोरा में संविधान की उद्देशिका का हुआ वाचन

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का प्रभावी मंच बन रही जनसुनवाई, जालम सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार : जमीन की पैमाइश करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Nov 27, 2026

इटावा जमीन की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(इटावा)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जिले की ताखा तहसील में एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जमीन की पैमाइश (नाप-जोख) करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित किसान अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि कानूनगो रामगोपाल इस काम को करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर काम को लगातार टाला जा रहा था।

विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल

परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी कानूनगो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही पीड़ित ने ताखा तहसील परिसर में कानूनगो रामगोपाल को 30,000 रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

आगे की कार्रवाई

टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई है, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम

जरूरी खबरें