Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

रिछावर के सरपंच विनय पटेल ने सरपंच संघ के साथ SDM को ज्ञापन सौंपा : सरपंच विनय पटेल ने उनके खिलाफ की गई झूठी शिकायत को मिथ्या बताते हुए बिंदुबार जवाब प्रस्तुत कर शिकायत के मूल कारण बताए

Aditi News Team

Wed, Sep 10, 2025

गाडरवारा रिछावर के सरपंच विनय पटेल ने सरपंच संघ के साथ SDM को ज्ञापन सौंपा

सरपंच विनय पटेल ने उनके खिलाफ की गई झूठी शिकायत को मिथ्या बताते हुए बिंदुबार जवाब प्रस्तुत कर शिकायत के मूल कारण बताए

गाडरवारा।आपको अवगत होवे कि विगत दिवस ग्राम रिछावार के कुछ लोगों के द्वारा गाडरवारा SDM कार्यालय में जाकर रिछावर सरपंच विनय पटेल के विरुद्ध झूठी शिकायत की गई थी जिसके एवज में आज ग्राम पचायत रिछावार के सरपंच विनय पटेल ने सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय त्रिवेदी एवं अन्य ग्रामों से आए सरपंचों ने विनय पटेल के पक्ष में साथ होकर उस झूठी शिकायत के विरोध में गाडरवारा SDM को ज्ञापन सौंपा हैं जिसमें में एक बिंदु बार पर विस्तार से सत्य जानकारी प्रदान कर गाडरवारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कलावती व्यारे के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराई गई जानकारी बिंदुवार इस प्रकार है।

1.ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं का आयोजन शासन के निर्देशानुसार होता है।

2.चूकि मेरा ग्रह ग्राम अमोदा है जो की ग्राम पंचायत रिछावर के अंतर्गत आता है एवं मेरे द्वारा पंचायत मुख्यालय पर रहकर पंचायत से संबंधित सभी कार्यों को पंचायत भवन से संचालित किया जाता है।

3.मेरे भाई बसंत गूजर एवं भगवान सिंह गूजर के तालाब निर्माण का जो आरोप लगाया है वह मिथ्या एवं झूठ है क्योंकि न तो ग्राम पंचायत द्वारा बसंत गुर्जर एवं भगवान से गूजर से कोई टी एस बनवाई गई है और न ही पोर्टल पर काम खोले गए हैं। शिकायतकर्ताओं के द्वारा मेरे परिवार की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमल करने का प्रयास किय गया है।

4.माखन गूजर एवं निर्मला गूजर द्वारा समय-समय पर ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों में कार्य किया जाता है शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप महिला सशक्तिकरण को कमजोर कर मानसिक प्रताड़ना की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं जो की पूर्णता बेबुनियाद हैं।

5.ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत में तीन चबूतरा निर्माण कार्य स्वीकृत है जिनका कार्य मौसम की प्रतिकूलता के कारण प्रभावित हो गया था उक्त निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा समयानुसार अनुकूल मौसम के अनुसार पूर्णता की ओर है।

6.बाउंड्री बाल निर्माण कार्य प्रचलन में है एवं कार्य पूर्णता की ओर है।

7.प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत किसी भी हितग्राही से न तो राशि की मांग की गई है और न ही राशि ली गई है। उक्त आरोप केवल आवेदक को बदनाम करने के उद्देश्य लगाए गए हैं जो की निराधार हैं।

8.पांचवें वित्त एवं 15वें वित्त से स्वीकृत कार्य शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार संपादित कराए जाते हैं।

9.शिकायतकर्ताओं द्वारा मुझ पर अनुचित दबाव बनाने हेतु वह अपात्र व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ दिलाने एवं अपूर्ण आवासों को पूर्ण दर्शाने हेतु बाध्य किया जा रहा है जो की शासकीय नियमों के विरुद्ध है, और मेरे द्वारा ऐसा नहीं करने पर उक्तानुसार मिथ्या शिकायत मेरे विरुद्ध की गई है जो पूर्णत निराधार एवं दुर्भावनापूर्ण है जिसके माध्यम से इनके द्वारा शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

शिकायत करता हूं द्वारा आवेदक के विरुद्ध की गई शिकायत के मूल कारण :

10.रामस्वरूप पिता कीरत गुर्जर द्वारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत अमोदा में श्मशान घाट में शांति धाम निर्माण एवं बाउंड्री बाल निर्माण व सौदर्यीकरण हेतु प्रस्तावित भूमि लगभग तीन एकड़ पर बेजा कब्जा करते हुए उसे पर गन्ना लगाकर कृषि कार्य किया जा रहा है, इसके साथ ही उसके द्वारा ग्राम में नल जल योजना के अंतर्गत लगाए गए शासकीय ट्यूबवेल व ट्रांसफार्मर पर जबरन कब्जा कर उनका उपयोग स्वयं के निजी कार्यों में किया जा रहा है एवं आम जनों की सुविधा हेतु लगे शासकीय नल पर कब्जा कर उसे दीवाल से कवर करते हुए उसका भी निजी उपयोग किया जा रहा है उक्त सभी कार्य शासन को क्षति पहुंचाने वाले हैं तथा पंचायत के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने की श्रेणी में आते हैं ।

11.बलवान गूजर पिता अजब सिंह गूजर द्वारा अमोदा में गौठान की शासकीय भूमि पर कब्जा कर उस पर कृषि कार्य किया जा रहा हैं एवं शासकीय रास्ता मद की भूमि पर नाजायज रूप से कब्जा कर उस पर भी मकान निर्माण किया गया है जिससे खेत सड़क हेतु स्वीकृत कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है उनके द्वारा स्कूल की भूमि पर भी कब्जा कर पालतू पशुओं के लिए चारा की बोनी कर दी गई है जिससे स्कूल के विद्यार्थियों को आवागमन में भी परेशानी होती है साथ ही बच्चों को खेलने के लिए भी कोई जगह नहीं है।

12.तेजपाल गूजर पिता हर प्रसाद गूजर द्वारा भी शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा किया गया है साथ ही उनके नाम से स्वीकृत आवास की राशि बिना आवास निर्माण कार्य किए संपूर्ण राशि प्रदान करने हेतु पंचायत पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि उनके द्वारा मौके पर कोई निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

13.ग्राम पंचायत रिछावर के ग्राम मोहड़ (ग्वारी) में ग्राम पंचायत द्वारा शासन की योजना अंतर्गत वृक्षारोपण एवं तार फेंसिंग का कार्य किया गया है जिसके वृक्षों को एवं तार फेंसिंग को उक्त शिकायतकर्ता रामस्वरूप पिता कीरत सिंह गूजर तेलबल पिता हर प्रसाद गूजर बलवान सिंह पिता अजब सिंह गूजर, पवन पिता मिस्टर गूजर, संदीप पिता प्रयाग सिंह गूजर, अभिषेक पिता तेजबल गूजर, किशोर पिता मुकेश गूजर, पृथ्वीराज पिता हनुमत गूजर, अमित पिता बलवान गूजर एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा नष्ट कर फेंसिंग के खंभा व तार चोरी कर लिया गया है । उनका उक्त कार्य शासकीय संपत्ति को हानि पहुंचाने की श्रेणी का है इस संबंध में मैने सरपंच होने के कारण पलोहा थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है।

सरपंच विनय पटेल ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मैं ग्राम पंचायत का निर्वाचित सरपंच हूं इस कारण जनता के हित के कार्य करना मेरा प्रथम कर्तव्य है किंतु उपरोक्त व्यक्ति मुझे जनहित के सार्वजनिक कार्य नहीं करने दे रहे हैं ,जिससे में उनकी अनुमति के बिना कोई कार्य न कराऊं, ज्ञापन में उल्लेख किए सभी कारणों से मेरी यह मिथ्या एवं आधारहीन शिकायत की गई है जिसे निरस्त करें एवं उन शिकायत कर्ताओ के विरोध सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें आदेशित करें कि वे पंचायत के सार्वजनिक हितों के कार्यों में किसी भी प्रकार से विघ्न उत्पन्न न करें।

गाडरवारा में ज्ञापन के अवसर पर सरपंच संघ सांईखेड़ा जनपद के अध्यक्ष अजय द्विवेदी पाली खैरी, विश्वनाथ पटेल जमाड़ा,राहुल कौरव दहलवाड़ा,प्रदीप श्रीवास्तव झिरिया माता,देवेंद्र कौरव बरेली,अरुण गढ़वाल पिठवानी,मनोज दुबे खुर्शीपार, गजराज वर्मा आडेगांव, सियाराम चढ़ार खखरिया, मलखान पटेल शोकलपुर, शिवपाल पटेल छोटी वनखेड़ी, जालम पटेल देतपोन,राजकुमार पटेल ढिंगसरा, मालिक पटेल धनौरा, सुरेन्द्र पटेल बम्होरी कला, नीलेश शर्मा सुपारी, राजेश पटेल देवरी, प्रसन्न शर्मा आमगांव, प्रवीण कौरव गर्धा, विनोद चौकसे निवारी,कैलाश पटेल चमचोंन, डालचंद कीर नरवारा, एवं अन्य सरपंच गण उपस्थित रहे तथा ग्राम अमोदा से भगवत सिंह पटेल, हरनारायण पटेल, गेंदालाल पटेल, अतुल पटेल, देवेंद्र पटेल, हल्के भैया पटेल, माखन पटेल, बसंत पटेल, भगवान सिंह पटेल, एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Tags :

#गाडरवारा रिछावर सरपंच ने सौंपा ज्ञापन

जरूरी खबरें