Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

प्राचार्य सुशील शर्मा का जन्मदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज कर मनाया : कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में शरद पूर्णिमा एवं प्राचार्य सुशील शर्मा का जन्मदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में शरद पूर्णिमा एवं प्राचार्य सुशील शर्मा का जन्मदिन कन्या पूजन एवं कन्या भोज के रूप में मनाया गया

गाडरवारा।कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तथा विद्यालय के प्राचार्य सुशील शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। हाल ही में सम्पन्न नवरात्रि पर्व के उपरांत यह आयोजन विशेष रूप से किया गया, जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं को ससम्मान आमंत्रित कर पूजन एवं भोज कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुशील शर्मा द्वारा विधिवत कन्या पूजन से हुआ। उन्होंने प्रत्येक बालिका के चरण पखारे, तिलक किया, पुष्प अर्पित किए और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्राओं को खीर, पूड़ी एवं छोले की सब्जी का प्रसाद स्वरूप कन्या भोज कराया गया।

प्राचार्य सुशील शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा “कन्याएं ही इस सृष्टि की मूल शक्ति हैं। यदि बालिका सशक्त होगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वयं सशक्त बनेंगे। कन्या पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।”

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य सुशील शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने गीत एवं शुभकामनाएं प्रस्तुत कीं। कन्या पूजन एवं भोज के इस आयोजन ने विद्यालय परिवार में सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार किया।

Tags :

प्राचार्य सुशील शर्मा के जन्मदिन कन्या पूजन किया

जरूरी खबरें