Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

असत्य निकली हत्या के प्रयास की कहानी : मनगढंत रूप से पुलिस को मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना कारित करना लेख करा दिया था

Aditi News Team

Fri, Oct 3, 2025

असत्य निकली हत्या के प्रयास की कहानी

प्रार्थी अनिल पाली निवासी गांगई ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 30/09/2025 के रात करीब 10.00 बजे भाई बसंत पाली ने फोन कर बताया कि मुझे 4,5 लोगो ने एनटीपीसी एवं सुदरास पुल के आगे चाकू से मारा है । मैं सुदरास पुल के आगे एनटीपीसी रोड में अंदर तरफ पड़ा हूँ, बताने पर हम लोग भाई बसंत पाली के पास अन्य परिजनों के साथ पहुँचे और भाई को घायल अवस्था मे ईलाज कराने शासकीय अस्पताल गाडरवारा लेकर गये । तब बसंत पाली ने बताया कि वह गाडरवारा से एनटीपीसी रोड से होते हुए मोटर साईकिल से घर जा रहा था तब सुदरास पुल के आगे एनटीपीसी रोड तरफ एक मोटर साईकिल वाले ने जो हेलमेट लगाये रोका तो मैं गाड़ी सहित रूक गया, उसी समय एक कार आई । जिसमें 3,4 लोग निकले सभी ने अपने मुँह कपड़े से बाँधे थे, जो मुझे घसीट कर रोड से अंदर ले जाकर मुझे जान से मारने की नियत से मेरे प्रायवेट पार्ट एवं जाँघ में चाकू से मारे है । खून निकलने लगा था, मैं बेहोश हो गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात 4-5 आरोपियो के विरूद्ध थाना डोंगरगाँव अपराध क्रमाँक 175/2025 धारा 126(2), 109, 3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमान डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया को दी गई । श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधीकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में घटना के अनुसंधान हेतु गठित टीम द्वारा सतत रूप से अनुसंधान किया गया ।

अनुसंधान में पाया गया कि आहत बसंत पाली, शारीरिक कमजोरी की बीमारी से ग्रसित था । जिसका पूर्व में भी इलाज कराता रहा है । बसंत पाली मानसिक तनाव एवं अवसाद की स्थिति में दिनांक 30/09/2025 को गाडरवारा से अपनी मोटर साइकिल से रात्रि 09.35 बजे करीब रवाना होकर घटना स्थल पहुँचा और सर्जिकल ब्लैड से स्वयं को क्षति पहुंचाई फिर अपने भाई अनिल को फोन पर घटना की असत्य जानकारी देकर घटना स्थल पर बुलाया । आहत बसंत पाली ने मानसिक अवसाद की स्थिति में स्वयं द्वारा कारित की गई घटना को छिपाने के लिये , मनगढंत रूप से पुलिस को मोटर साइकिल एवं चार पहिया वाहन सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना कारित करना लेख करा दिया था । पुलिस द्वारा लगातार अनुसंधान किया जा रहा है ।

कार्यवाही मे मुख्य भूमिका :- थाना प्रभारी डोगरगाँव निरीक्षक रोहित कुमार काकोडिया, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, थाना प्रभारी साँईखेड़ा उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, उपनिरीक्षक राहुल सोनकर, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल,रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक दिनेश पटेल, ऐश्वर्य वेंकट, आदर्श पाठक, सत्यसिंह, अंकलेश्वर प्रताप, सोनू सतारे,भुवनलाल, महिला आरक्षक गिनी तिवारी ।

Tags :

बड़ी खबर

डोंगरगांव पुलिस

जरूरी खबरें