Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का ब्लॉक कांग्रेस ने किया स्मरण : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Aditi News Team

Thu, Oct 2, 2025

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का ब्लॉक कांग्रेस ने किया स्मरण

गाडरवारा l स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l उपस्थित कांग्रेस जनों ने दोनों महापुरुषों का स्मरण किया । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच व्ही रफीक ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बापू के नाम से जाना जाता है महात्मा गांधी के विचार अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शालीनता सादगी अनुशासन उनकी कार्यक्षमता हमें आज भी प्रेरणा देती है हम सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके बताए हुए मार्ग चलने की शपथ ले । महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता जायसवाल, अनिल साहू, प्रदीप पटेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी , जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का स्मरण करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला , कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महामंत्री सतीश सैनी ने किया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता शिवकुमार नीखरा, के जी आजाद, उमा गुप्ता, सुमत ठाकुर, अनुज चौकसे ,नवनीत मल्होत्रा, मुकेश गुप्ता बंटू , राजेंद्र राठौर, श्रीमती मधु साहू, एडवोकेट सत्यवती चौधरी युवा कांग्रेस नेता अभिषेक पटेल, विनोद ठाकुर, प्रभात कुशवाहा, मेंहमूद पहलवान, अनिल सोनी, जितेंद्र पटेल, हंशु राय, राकेश जायसवाल ,आयुष जैन, टिंगु राजपूत सहित कांग्रेस मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस नेता अभिषेक पटेल ने आभार प्रदर्शन किया ।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

महात्मा गांधी

लाल बहादुर जी शास्त्री

जरूरी खबरें