Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी का प्रकटोत्सव मनाया : परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

Aditi News Team

Tue, Sep 15, 2026

ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 102वां प्रकटोत्सव मनाया गया

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन;

गोटेगांव में निकली श्री शिव भक्ति मंडल द्वारा भव्य पालकी यात्रा

नरसिंहपुर(गोटेगांव)सनातन धर्म और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान संत, ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य द्वीपीठाधीश्वर, ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारिका-शारदापीठाधीश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 102वां प्रकटोत्सव सोमवार को उनकी पावन तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर, गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर परमहंसी गंगा आश्रम सहित महाराज श्री द्वारा स्थापित विभिन्न मंदिरों एवं आश्रम परिसरों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिरों में विराजित भगवती एवं अन्य देवी-देवताओं का विभिन्न प्रकार के पुष्पों और आकर्षक वस्त्रालंकारों से दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में गुरु भक्त महाराज श्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।

वेद मंत्रों से हुआ अभिषेक, महाआरती और छप्पन भोग

प्रकटोत्सव के अवसर पर समाधि मंदिर सहित आश्रम परिसर के विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक, सहस्रार्चन एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया तथा भगवान एवं पूज्य गुरुदेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर में दिनभर प्रवचन, सत्संग, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रकटोत्सव के अवसर पर गोटेगांव के विभिन्न ग्रामों से श्री शिव भक्ति सत्संग मंडल के तत्वावधान में पूज्य गुरुदेव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा लठगांव होते हुए गोटेगांव पहुंची और यहां श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर से होते हुए परमहंसी गंगा आश्रम की ओर रवाना हुई।

पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ गुरुदेव का स्मरण किया। जगह-जगह पालकी का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे मार्ग में धार्मिक वातावरण बना रहा।

गोटेगांव में श्री सरदार सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश एवं निधान पटेल ने पालकी में विराजित पूज्य गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की और पालकी यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।

पालकी यात्रा में अरविंद पटेल, मीनू राजपूत, आरती पटेल, राजकुमार पटेल,परम लाल पटेल ,सत्य सिंग पटेल ,गजराज पटेल ,श्री पाल जी ,अन्नीलाल पटेल ,कोदु लाल ठाकुर ,दशरथ ठाकुर ,साथ में गोटेगांव तहसील के समस्त गुरु भक्त मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर, गोटेगांव,

जरूरी खबरें