Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

अमरकंटक में धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में पशु संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से

प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे न्यू एमआईपी स्कूल के नन्हे विद्यार्थी,

नरसिंहपुर जिले में 4 हजार 792 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4 हजार 44 विद्यार्थी हुए शामिल, 84 प्रतिशत रही उपस्थिति

चंडीगढ़ में लहराया मध्यप्रदेश का परचम

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिकजनों, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

स्वर्ण व्यवसायी से सोने से भरा बैग लूट का पर्दाफाश : पुलिस ने गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 844 ग्राम आभूषण एवं सोना एवं नगदी व कार बरामद किया

Aditi News Team

Fri, Nov 27, 2026

स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण एवं सोने से भरा बैग लूटने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 844 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं सोने के टुकड़े तथा ₹1,82,500/- नकद बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत सोने के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के माध्यम से व्यापारियों की गतिविधियों एवं यात्रा संबंधी जानकारी जुटाई जाती थी। इसी क्रम में जौनपुर से दिल्ली जा रहे एक स्वर्ण व्यवसायी की बस एवं यात्रा का विवरण अपने साथियों को दिया गया। बस में मौजूद साथी ने व्यवसायी की पहचान कर लखनऊ में मौजूद अन्य अभियुक्तों को सूचना दी।

इसके बाद अभियुक्तों ने बस रुकवाकर स्वयं को जौनपुर पुलिसकर्मी बताते हुए व्यवसायी पर तस्करी का आरोप लगाया और उसे जबरन बस से उतारकर कार में बैठा लिया। उसके पास मौजूद सोने एवं आभूषणों से भरा बैग अपने कब्जे में लेकर वाहन से जौनपुर की ओर भेज दिया। बाद में व्यवसायी को रास्ते में छोड़कर लूटे गए सोने-आभूषणों का आपस में बंटवारा कर उन्हें बेचने की योजना बनाई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस

जरूरी खबरें