Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

टैगोर विद्या निकेतन ने वसूली नोटिसों को दी थी चुनौती,हाईकोर्ट ने 9.71 लाख जमा कराने के दिए निर्देश

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

: भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

Aditi News Team

Sat, Oct 7, 2023
रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से भाजपा  प्रत्याशी, नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम https://youtu.be/K8GHS8-JuxU?si=ncSQCU0A8N6n7nR1 KamarRana  बरेली /रायसेन---रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से भाजपा की ओर से नव नियुक्त प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा, बरेली स्थित उनके शिव शक्ति रिजॉर्ट गार्डन में समस्त उदयपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।     इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से उन्होंने संवाद  किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्त उदयपुरा विधानसभा से, हजारों की तादाद में कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचे । और कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ते एवं फूलों की मालाए देकर उदयपुरा विधानसभा से भाजपा की ओर से नव नियुक्त युवा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल का भव्य स्वागत कर, उनको शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि उदयपुरा विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद विकास की गंगा बहा दूंगा । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का नाम विश्व पटेल पर चमक रहा है। उन्होंने अपनी जनता को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाया है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आर्केस्ट्रा पर देश प्रेमी एवं धार्मिक गीतों का रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वरुचि भोज किया।

Tags :

जरूरी खबरें