Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत गडरौली को किया निलंबित लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने पर की गई कार्रवाई

Aditi News Team

Sun, Apr 20, 2025
कलेक्टर ने सचिव ग्राम पंचायत गडरौली को किया निलंबित लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने पर की गई कार्रवाई कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद श्री रामरतन जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद का पत्र दिनांक 17 अप्रैल 2025 के अनुसार ग्राम पंचायत गडरौली अंतर्गत लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी नहीं किये जाने से श्री रामरतन जाटव सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। अतः लंबित सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने के कारण श्री रामरतन जाटव सचिव ग्राम पंचायत गडरौली जनपद पंचायत गोहद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत गोहद नियत किया जाता है, तथा निलंबन काल में संबंधित को शासन के नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Tags :

जरूरी खबरें