Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा यू.पी.एस.सी. में चयनित एवं 10 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया,

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा यू.पी.एस.सी. में चयनित एवं 10 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, साथ ही जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मनित एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के श्री शैलेन्द्र अहिरबार द्वारा यू.पी.एस.सी. परीक्षा में चयनित होकर 362 वीं रैंक हासिल की गयी श्री अहिरबार द्वारा उक्त सफलता अपने द्वितीय प्रायास में अर्जित की गयी है। इसी प्रकार 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के उत्कृष्ट स्कूल, नरसिंहपुर में अध्ययनरत सुश्री जयश्री पटैल एवं सुश्री राजेश्वरी लोधी द्वारा राज्य स्तर पर 7 वीं रैक प्राप्त की गयी साथ ही सुश्री वत्स्ला श्रीवास्तव एवं रामकुमार सोनी द्वारा राज्य स्तर पर 10 वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया गया है। यू.पी.एस.सी. में चयनित एवं बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का पुलिस अधीक्षक कार्यलय में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक,श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कॉमना की गयी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के परिजन भी उपस्थित थे जिन्हे भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समझाईस देते हुए बताया गया कि छात्र-छात्राओं को अपना समय बेहतर कार्यों में समर्पित करने समझाईश दी गई एवं छात्र-छात्राओं के परिजनों को बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। निरंतर मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है। सफलता त्वरित रूप से प्राप्त नहीं होती है। लगातार मेहनत आपके परिणाम बदल देते हैं। कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमति सचि पाठक, एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता, सूबेदार प्रियंक सराठिया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें