Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: गाडरवारा,कन्या नवीन स्कूल में समर केम्प प्रारम्भ 

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
कन्या नवीन स्कूल में समर केम्प प्रारम्भ  गाडरवारा - विगत दिवस स्थानीय पी एम श्री शास० कन्या नवीन उ मा विद्यालय में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री सीमा डोगरे के मुख्य आतिथ्य में,संस्था प्राचार्य श्रीमती लेखा कौरव की अध्यक्षता एवं प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, सेवानिवृत प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, सुनीता पटैल, सुशील शर्मा, संदीप स्थापक के विशिष्ट आतिथ्य में समर कैंप का उद्‌घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ सरस्वती के पूजन अर्चन उपरान्त विद्यालय की छात्राओं कीर्ति एवं कनक बाथरे द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ ही सरस्वती वंदना पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। समस्त मंचासीन अतिथियो के स्वागत उपरान्त विद्यालय की छात्रा पूर्वी छीपा के द्वारा देवी स्तुति नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी श्रृंखला में विद्यालय की छात्राओ नमामि चौरसिया, मुस्कान वर्मा, हर्षिता रजक और पूर्वी छीपा के द्वारा गीत का सुंदर गायन किया गया। कार्यक्रम में श्री इंदुरख्या द्वारा बाँसुरी वादन, सुनीता पटेल द्वारा भजन गायन, योगेन्द्र झारिया द्वारा देशभक्ति गीत गायन के द्वारा छात्राओ को संगीत गायन की प्रेरणा प्रदान की गई। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा समर कैंप के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अपने बेबाक अंदाज में विद्यालय की छात्रा काव्या कौरव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक मंच संचालन श्रीमती अर्चना दुबे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में रचना श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, सत्यनारायण दुबे, आरती विश्वकर्मा, रामनारायण उपाध्याय, राजेश गुप्ता, चंद्रकांत साहू, रंजना शर्मा, श्वेता सेन, मीना पटेल, नितिन दुबे, आभा श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, अमित नगरिया, स्वाति ढिमोले, मनोज उपाध्याय, रामनाथ धानक, विक्रम शर्मा, सोनम साहू, मुकेश विजोरिया, बबीता राजपूत, पार्वती गोड, कपिल सराठे, मलखान मेहरा, मालती मेहरा सहित छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें