Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: गोटेगांव में 21 अप्रैल को आयोजित होगा युवा संगम कार्यक्रम

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
गोटेगांव में 21 अप्रैल को आयोजित होगा युवा संगम कार्यक्रम जिला स्तरीय स्वरोजगार/ अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर के लिए युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शासकीय ठाकुर निरंजन सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोटेगांव में 21 अप्रैल 2025 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक किया जायेगा। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के ऋण वितरण के पत्र जारी किये जायेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।   इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। जिले की विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ता, जिन्हें अपनी कम्पनी/ शोरूम एवं अन्य प्रतिष्ठित निजी संस्थाओं के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है, वे भी मेला स्थल पर अपना स्टॉल लगा सकते हैं और आवश्यकतानुसार चयन कर जिले के बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें