Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: कोविड संक्रमण के मद्देनजर त्यौहारों में चल-समारोह और जुलूस प्रतिबंधित रहेगा

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

भोपाल जिला प्रभारी मंत्री सिंह की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक

भोपाल । नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई भोपाल जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर आगामी त्यौहारों में चल-समारोह और जुलूस नहीं निकाले जायें। मूर्ति/ताजिए का विसर्जन संबंधित आयोजन समिति द्वारा किया जाये। विसर्जन स्थल पर जाने के लिये अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति होगी। विसर्जन के लिये भी सामूहिक चल-समारोह प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि प्रतिमा/ताजिए के लिये पंडाल का आकार अधिकतम 30×45 फीट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मूर्तिकारों की बैठक तीन माह पहले ली गई थी और उन्हें यह बताया गया था कि प्रतिमाएँ मिट्टी की बनायें और ज्यादा बड़ी न हों।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अभ्यास के लिये स्वीमिंग पूल खोले जा सकेंगे। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्री पी.सी. शर्मा और श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम आयुक्त श्री के.वी.एस. चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री विकास मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें