Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: दिल्ली,एनटीपीसी ने असम राइफल्स के साथ ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ समारोह में भाग लिया, साइकिल रैली के सदस्‍यों को उनकी दिल्ली की यात्रा पर समर्थन और सम्मान किया

Aditi News Team

Tue, Sep 7, 2021

दिल्ली। एनटीपीसी आज भारतीय सेना के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल– असम राइफल्‍स के साथ ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ समारोहों के हिस्‍से के रूप में उनकी 3000 किलोमीटर लंबी ‘‘फ्रीडम साइक्लिंग रैली’’ में शामिल हुआ, जो 5 सितम्‍बर, 2021 को शिलांग से नई दिल्ली के लिए शुरू की गई थी। यह रैली प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, उपलब्धियों को यादगार बनाने के साथ-साथ ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ को भी बढ़ावा देता है।

एनटीपीसी बोंगाईगांव के ईडी श्री सुब्रत मंडल के नेतृत्व में 20 से अधिक साइकिल सवारों के एनटीपीसी बोंगाईगांव दस्‍ते में पावर स्‍टेशन के विभिन्‍न विभागों के कर्मचारियों की भागीदारी हुई, जिन्‍होंने असम राइफल्स टीम के साथ 18 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक साइकिल यात्रा की। साइकिल चालक राष्‍ट्रीय राजमार्ग-27 पर काशीकोत्रा ​​से खरेगांव तक एनटीपीसी और ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के झंडे साथ लेकर गए, जहां स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा साइकिल चालकों को सम्मानित किया गया।

कोकराझार और बोंगाईगांव को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनटीपीसी बोंगाईगांव के ईडी श्री सुब्रत मंडल, महाप्रबंधक (एफएम एवं मेंटेनेंस) श्री उमेश सिंह, सीआईएसएफ के कमांडेंट श्री एच.के. ब्रह्मा और वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्नल अजीत खत्री के नेतृत्व में जवानों और इस नेक कार्य के लिए दिल्‍ली की ओर अग्रसर उनकी टीम के 40 साइकिल चालकों को सम्मानित किया।

Tags :

जरूरी खबरें