Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण

Aditi News Team

Wed, Sep 8, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण पर पहुंचे। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, ज़िला पंचायत सीईओ डॉ सौरभ संजय सोनवणे, सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयन्त देशमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन, उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने किया मूंग खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

   भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने करेली- भुगवारा मार्ग पर सांई वेयर हाऊस में बनाये गये मूंग खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। करेली में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए सांई वेयर हाऊस में की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मुआयना किया। कलेक्टर ने खरीदी गई मूंग की गुणवत्ता देखी। उन्होंने नमी मापक यंत्र, बारदानों की उपलब्धता, किसानों को एसएमएस, किसानों को जारी किए गए भुगतान स्वीकृति पत्र आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि मूंग खरीदी के दौरान किसानों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिये। उन्होंने उपार्जित मूंग के सुरक्षित भंडारण पर बल दिया। इसके पश्चात उन्होंने कृष्णा वेयर हाऊस गाडरवारा एवं सांई वेयर हाऊस गाडरवारा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने पौधरोपण भी किया।

कलेक्टर पहुंचे ग्राम कनवास

   कलेक्टर श्री रोहित सिंह अधिकारियों के साथ ग्राम कनवास पहुंचे। अधिकारियों ने खेतों में जाकर ज्वार एवं गन्ना की फसल का मुआयना किया। यहां उन्होंने कृषक श्री नरेश पटेल, श्री रवि शंकर रजक व करेली एफपीओ के किसानों से चर्चा की और फसल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने आम का पौधा भी रोपा। श्री पटैल ने बताया कि उन्होंने अपनी 4 एकड़ भूमि पर ज्वार की फसल लगाई है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इसके लिए भरपूर सहयोग मिला है। अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि इसके चारे को स्वसहायता समूहों के माध्यम से गौशालाओं को प्रदान किया जाये। उन्होंने गन्ने की फसल का अवलोकन कर कहा कि जैविक गुड़ को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कृषकों को आगे आना होगा। इसकी निर्माण प्रक्रिया आदि को भी व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है।

बोहानी में कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण

   भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोहानी में बनाये गए कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखी। उन्होंने कहा चिकित्सीय जांच की सूची को बैनर- पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया जाये।

सिविल अस्पताल गाडरवारा में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

   कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सिविल अस्पताल गाडरवारा पहुंच कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से आमने- सामने चर्चा की और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अस्पताल में बैठने और साफ- सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। महिला एवं पुरूष ओपीडी की सुचारू व्यवस्था रहे। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों व इंजेक्शन की जानकारी ली। कलेक्टर ने ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मरीजों के लिए रसोई से मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों को दिये जाने वाले भोजन का सैम्पल 24 घंटे तक रखा जाये।

नगर पालिका गाडरवारा का किया औचक निरीक्षण

         भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने नगर पालिका गाडरवारा का औचक निरीक्षण किया। यहां मौजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यालय में पर्याप्त साफ- सफाई के निर्देश दिये। सफाई दरोगा से चर्चा कर गाडरवारा को स्वच्छता में अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गाडरवारा में श्री सार्वजनिक पुस्तकालय पहुंचे कलेक्टर

   भ्रमण के दौरान गाडरवारा में कलेक्टर श्री रोहित सिंह श्री सार्वजनिक पुस्तकालय पहुंचे। उन्होंने यहां संग्रहीत पुस्तकों का रूचि लेकर अवलोकन किया। यहां आचार्य रजनीश (ओशो) के जीवन से संबंधित पुस्तकों को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुस्तकालय की महत्वपूर्ण पुस्तकों को डिजीटाईज करने की बात कही। कलेक्टर ने पुस्तकालय को और बेहतर व व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। पुस्तकालय भवन में संचालित डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सेस की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Tags :

जरूरी खबरें