Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: पनागर विधायक तिवारी ने चार संजीवनी क्लीनिकों का किया शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Mar 27, 2021

जबलपुर। पनागर के विधायक सुशील तिवारी इन्दू ने आज चार स्थानों क्रमश: रेंगवा, प्रभात नगर कठोंदा, मड़ई, पिपरिया वार्ड नम्वर 79 में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि संजीवनी क्लीनिक में सभी प्रकार के रोगियों और बीमारों की जांच व उपचार नि:शुल्क किया जायेगा। यह क्लीनिक प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने इन क्लीनिकों के समग्र विकास में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। श्री तिवारी ने कहा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास एवं विस्तार में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
    इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. वाय. एस. ठाकुर,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया, डॉ अनिता जैन, डी.एम.ओ. अजय कुरील, डी.पी.एम. सुभाष शुक्ला, ए.पी.एम. संदीप नामदेव विश फाउंडेशन के जिला संयोजक बरुनेश मिश्रा और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें