Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: बैतूल : ईमानदार युवती ने नोटों से भरा बैग पुलिस को सौंपा

Aditi News Team

Sat, Dec 5, 2020

मध्यप्रदेश के बैतूल से ईमानदारी की एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर किसी को प्रेरणा लेने की जरुरत है। बैतुल में एक युवती को एक लाख बीस हजार रूपयों से भरा एक बैग मिला, जिसे युवती ने अपनी ईमानदारी के चलते पुलिस को सौंप दिया। 

इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया। बैतुल की रीता की ईमानदारी देशवासियों के लिए बेमिसाल उदाहरण बन गई। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि रीता को पैसों से भरा बैग मिला है लेकिन उसने हर बार पुलिस को लौटा दिया है।

बिरुल बाजार निवासी किसान राजा रमेश साहू अपनी गोभी की फसल को भोपाल से बेचकर लौट रहा था। लौटते समय किसान का बैग वैष्णवी बस में छूट गया। बस में सफर कर रही पोहार निवासी रीता को यह बैग मिल गया। रीता ने देखा तो इस बैग में एक लाख बाइस हजार रुपये थे, जिसके बाद उसने इसे पुलिस तक पहुंचाना सही समझा। 

रीता ने इस बैग को साईंखेड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया। बस वालों की मदद से पुलिस ने इस बैग को राजा साहू तक पहुंचा दिया। साईंखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे का कहना है कि रीता ने पहली बार अपनी ईमानदारी का उदाहरण पेश नहीं किया है। 

इससे पहले भी रीता के पिता के खाते में 42,000 रुपये आ गए थे, जिसे उसने वास्तविक व्यक्ति को लौटाकर मिसाल पेश की थी। थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी को दी और रीता पवार को सम्मानित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें