Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: भोपाल,लोक परिसम्पत्तियों के सदुपयोग के लिये कड़े निर्णय लेंगे : मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Tue, Jul 27, 2021

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लोक परिसम्पत्तियों के सदुपयोग किये जाने के लिये सभी संभव उपाय करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अनुपयोगी पड़ी सम्पत्तियों के सदुपयोग के लिये कड़े निर्णय लिये जायेंगे।

बैठक में आज सतगढ़ी की भूमि के संबंध में निर्णय लिया गया कि प्रोजेक्ट प्रारंभ होने के पूर्व भूमि के प्रीमियम के रूप में जमा की गई राशि और बैंक गारंटी के संबंध में लिए गए निर्णयों से संबंधित पक्षों को अवगत कराया जाएगा। सरकार और संबंधित पक्ष द्वारा निर्णयों से सहमत होने पर अनुशंसा मंत्रिमण्डल को भेजी जायेगी। इस पर मंत्रिमण्डल का अनुमोदन प्राप्त होने पर शासकीय सम्पत्ति का सदुपयोग हो सकेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, एडीजी श्री अशोक अवस्थी, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मुकेश गुप्ता, संचालक बजट श्रीमती आइरिन सिंथिया, उप सचिव श्री ललित दाहिमा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें