Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: साईंखेड़ा किस्त ना मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास अधूरे पड़े हितग्राही परेशान

Aditi News Team

Sun, Dec 20, 2020

साईंखेड़ा । विगत वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना नगर में लागू है लेकिन हितग्राहियों को पूरी किस्त ना मिलने से उनके आवास आधे अधूरे पड़े हुए हैं । कभी चिलचिलाती धूप, कभी बारिश कभी कड़कड़ाती ठंड, में पन्नी के नीचे गुजारा करने को मजबूर हैं हितग्राही। गरीब प्रधानमंत्री योजना जब से लागू हुई है तब से लेकर आज तक सांईखेडा नगर में प्रधान मंत्री योजना के हितग्राहियों को पूरी किस तो नहीं मिली है । किसी को एक किस्त मिली है,तो किसी को दो किस्त मिली है जिससे उनके आवास निर्माण नहीं हुए हैं । लगातार वह नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं लेकिन नगर परिषद द्वारा बताया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं आई है, जिससे उनके खाते में राशि नहीं डाली गई है। विगत वर्षों पहले प्रधानमंत्री योजना में भारी गड़बड़ घोटाला नगर परिषद द्वारा किया गया था ,जिसका परिणाम यह है कि लोग आज अपने आधे अधूरे आवास में पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं कुछ हितग्राही तो बेचारे अपने कच्चे मकानों को तोड़ कर किराए से रहने को मजबूर है । जबकि वह अपना परिवार चालाये या मकान का किराया दे ऐसे परिवार के लोगों की भी किस्त नहीं डाली गई है। हितग्राहियो की शासन प्रशासन से मांग है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की संचित जांच कर के पात्र हितग्राहियों के खाते में आवास योजना की किस्त डाली जाए जिससे गरीब अपना आवास पूर्ण रूप से निर्माण करा सकें ।

Tags :

जरूरी खबरें