Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: नरसिंहपुर जिले में सर्वेयरो की शिकायत को सुपरवाइजर ने बताया झूठा निराधार निष्पक्ष जांच कर प्रशासन में भ्रम पैदा करने वालो पर कार्यवाही की मांग की 

Aditi News Team

Tue, Apr 29, 2025
नरसिंहपुर जिले में सर्वेयरो की शिकायत को सुपरवाइजर ने बताया झूठा निराधार निष्पक्ष जांच कर प्रशासन में भ्रम पैदा करने वालो पर कार्यवाही की मांग की  नरसिंहपुर। जिले में चल रही रवी उपार्जन गेहूं खरीदी में लगे आर बी एसोसिएट्स भोपाल कम्पनी के सर्वेयरों की अनियमितता और जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के आदेश पर कम्पनी के ही सुपरवाइजर द्वारा पदमुक्त किया गया था जिसको लेकर गुस्साए सर्वेयरों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसे जिला सुपरवाइजर ने झूठा निराधार और बदले की भावना का करार देते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले और पैसों लेने का बेबुनियादी आरोप लगाकर जिला प्रशासन कम्पनी और सुपरवाइजर के प्रति गलत भ्रम पैदा करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है। वही सुपरवाइजर रीतेश कौरव का कहना है कि कम्पनी सर्वेयरों की भर्ती प्रक्रिया स्वयं उच्च स्तर पर मुख्यालय भोपाल से करती है जिसमे बिना भेदभाव के बड़े ही पारदर्शिता के अनुभव एवं दस्तावेज सत्यापन के साथ चयन किया जाता है जिसमें सुपरवाइजर का हस्तक्षेप नहीं होता है गलत काम करने वाले सर्वेयरों को हटाए जाने पर झूठी और बेबुनियादी शिकायत कलेक्टर महोदय को देकर अपने करीबी समाचार पत्रों में मेरी गलत खबर चलवा कर मेरी और मेरी कंपनी की छविधूमल करने का प्रयास किया गया है जो कि गलत है जिससे मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक महोदय से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। क्या कहना है इनका :- वही जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन प्रियंका राय से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि समिति और किसानों से सर्वेयरों की अनियमितता करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर मेरे द्वारा सुपरवाइजर को बोलकर दोनों को हटाने की कार्रवाई के लिए कहा गया था।

Tags :

जरूरी खबरें