: चर्च की भूमि पर अतिक्रमण को मुक्त करने को लेकर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित ज्ञापन सौंपा
Aditi News Team
Sat, May 24, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
चर्च की भूमि पर अतिक्रमण को मुक्त करने को लेकर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को लिखित ज्ञापन दिया था l ज्ञापन देने के बाद सक्रिय निस्वार्थ पत्रकारों के द्वारा बड़ी प्राथमिकता के समाचार को प्रकाशित करने के बाद शिकायतकर्ताओं ने चर्च की भूमि पर जाकर देखा कि चर्च की भूमि पर अतिक्रमण मुक्त हो इस हेतु प्रशासन को सहयोग करने के उद्देश्य से बरमान कला की चर्च की भूमि पर पहुंचने पर देखा कि यहां पर चर्च की भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है l और यहां के कुछ राजनीतिक, वजनदार, दावव देने बालों ने अतिक्रमण कर लिया है और सूत्र बताते हैं कि अतिक्रमण करने वालों ने अपने नाम से चर्च की का पट्टा भी बनवा लिया है l और इसी तरह करेली के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड कि मैं भी यही स्थिति बनी हुई है l यहां के अतिक्रमण कारी ने तो गजब कर दिया इसने तो सरकारों का फायदा उठाकर , जिन्होंने इस भूमि पर पक्का अति क्रमण कर चर्च का पता न लग सके इस हेतु पवित्र क्रास का चिन्ह ही अलग कर दिया ओर महत्व पूर्ण शिला लेखों को भी नष्ट करने की जानकारी प्राप्त हुई l पक्का निर्माण कर व्यवसायिक उद्देश्य से दुकानदारों को दुकान देकर व्यवसाय कार्य किया जा रहा है l जब अतिक्रमण करने बालो की जानकारी लगी तो शिकायतकर्ताओं से मोबाइल से संपर्क कर कहने लगा की शिकायत करने की पहले हमसे संपर्क कर ले करना चाहिए था l क्योंकि हम आपके पारिवारिक सदस्य हैं अब अतिक्रमण से बचने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं और अपनी भूमि को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपने की कोशिश कर अपनी सफाई पेश कर रहे हे l ऐसा शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कुछ अतिक्रमण कारी भी इनका सहयोग करते रहते हे जिनकी अतिक्रमण करने पर नजर रहती हे ओर जो अतिक्रमण किए हे उनकी भी बारीकी से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए l
Tags :