Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: विधायक के बाद अब मंडल अध्यक्ष के निवास पर प्रदर्शन शंख घंटा थाली बजाकर सिहोरा जिला का वादा याद दिलाया

Aditi News Team

Sat, May 24, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  विधायक के बाद अब मंडल अध्यक्ष के निवास पर प्रदर्शन शंख घंटा थाली बजाकर सिहोरा जिला का वादा याद दिलाया सिहोरा - विधायक के बाद शंख,घंटा और थाली बजाते हुए सिहोरा वासी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल के घर पहुंचे।यहां प्रदर्शन कारियों ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा सिहोरा जिला के वादे को याद दिलाने वाले नारे लगाए।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि अब 26 मई को भाजपा जिला महामंत्री के घर प्रदर्शन किया जाएगा।   नारे लगा पूंछे सवाल -   जिला बोलकर वोट ले लिया,स्मृति ईरानी कौन है,प्रह्लाद पटेल कौन हैं, शिवराज सिंह कौन है,संतोष बरकड़े कौन है जैसे नारे लगाकर मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल को आड़े हाथों लिया।समिति ने कहा कि बड़े नेताओं के चुनावी वादे क्या केवल सिहोरा सीट जीतने का हथकंडा था।यदि नही तो घोषणा के गवाह सारे जनप्रतिनिधियों को सरकार के समक्ष जिला का दावा पेश करना चाहिए।   जल्द करेंगे जिला का दावा -   मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल ने प्रदर्शनकारियों को वचन दिया कि विधायक संतोष बरकड़े सहित पूरी भाजपा ने सिहोरा जिला के लिए आगे निर्णायक कदम उठाने का निर्णय ले लिया है,अगले तीन चार दिनों में विधायक की अगुवाई में पहल की जावेगी।   दूसरे चरण में जिला एवं प्रांत में प्रदर्शन -   लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि स्थानीय नेताओं के घर प्रदर्शन के प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में भाजपा संभागीय कार्यालय जबलपुर एवं प्रांतीय कार्यालय भोपाल के समक्ष शंख,घंटा और थाली बजा सिहोरा जिला के अधिकार की मांग की जावेगी। शनिवार को हुए प्रदर्शन में समिति के विकास दुबे,अनिल जैन,मोहन सोंधिया,अनिल खंपरिया, कृष्णकुमार कुररिया,आशीष भार्गव,प्रदीप दुबे,संजय पाठक,संतोष वर्मा,संतोष पांडे,रामजी शुक्ला,कंचन सेठ,रवि दुबे,चेतराम विश्वकर्मा,सानू गौतम,श्रेयांश जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें