Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: भोपाल में आपातकालीन स्थिति से निपटने आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल ,पाँच स्थानों पर विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास ,सायरन के माध्यम से नागरिकों को सचेत किया गया  

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
भोपाल में आपातकालीन स्थिति से निपटने आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल   पाँच स्थानों पर विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास सायरन के माध्यम से नागरिकों को सचेत किया गया।  कंट्रोल रुम से पूरी #मॉकड्रिल को किया जा रहा है मॉनिटर  मॉक ड्रिल के दौरान डीबी मॉल में आयोजित फायर ड्रिल में आगजनी की स्थिति में त्वरित अग्निशमन एवं घायलों की सुरक्षित निकासी का अभ्यास किया गया।   सरोजनी नायडू महाविद्यालय में स्थापित अस्थायी अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया गया। न्यू मार्केट में लोगों की सुरक्षित निकासी कर पुलिस लाइन तक पहुँचाने का अभ्यास किया गया, जहाँ भीड़ प्रबंधन और राहत कार्यों का समन्वय कुशलतापूर्वक किया गया। भेल क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।वहीं कोकता मल्टी में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान फँसे व्यक्तियों की रेस्क्यू प्रक्रिया को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें