Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

: गाडरवारा,माहेश्वरी महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया 

Aditi News Team

Tue, Mar 12, 2024
माहेश्वरी महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया गाडरवारा । स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आदरणीय श्रीमती अंजना जी पलोड़ एवं श्रीमती शोभा जी राठी का सम्मान अभिनंदन किया गया। अति गौरव का विषय है कि पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा श्रीमती मंगला जी काबरा का सम्मान पत्रक के साथ एवं श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा और श्रीमती स्नेहा जी काबरा का अभिनंदन पत्रक के साथ सम्मान किया गया । स्थानीय अध्यक्ष अनुराधा जी काबरा द्वारा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया एवं उनके कार्यकाल की उपलब्धियां बताई । सर्वश्रेष्ठ सास बहू जोड़ी की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम विजेता श्रीमती सुनीता जी पलोड़ एवं शेफाली जी पलोड़ रही । स्थानीय सचिव लक्ष्मी जी काबरा द्वारा मंच संचालन किया गया । पूर्वी प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव जोड़ी प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला नरसिंहपुर कि विजेता जोड़ी जिला अध्यक्षा श्रीमती सुधा जी पलोड़ एवं जिला सचिव श्रीमती मधु जी मालानी को गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सविता काबरा, अनिता काबरा, सरिता पलोड़,सारिका मालपानी ,मध्य क्षेत्र पदाधिकारी, समस्त कार्य कारिणी एवं सभी सखियों ने मिलकर कार्यक्रम को शोभायमान किया।

Tags :

जरूरी खबरें