Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया कलेक्टर नरसिंहपुर को सम्मानित 100 दिवसीय नि- क्षय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर नरसिंहपुर जिला हुआ सम्मानित

Aditi News Team

Wed, May 21, 2025
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया कलेक्टर नरसिंहपुर को सम्मानित 100 दिवसीय नि- क्षय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर नरसिंहपुर जिला हुआ सम्मानित नरसिंहपुर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 100 दिवसीय नि- क्षय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर नरसिंहपुर श्रीमती शीतला पटले को सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले की टीम को भी सम्मानित किया। राजभवन, भोपाल के सांदीपनि सभागार में आयोजित 100 दिवीसय नि- क्षय शिविर अभियान सम्मान समारोह और स्वस्थ यकृत मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।   100 दिवसीय नि-क्षय शिविरों के दौरान जिले में कुल 3 हजार 575 शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों के माध्यम से 38 हजार 646 लोगों के सैंपल, 37 हजार 337 टेस्ट और 18 हजार 410 लोगों के एक्स-रे लिये गये।   उल्लेखनीय है कि जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविरों का आयोजन 7 दिसम्बर 2024 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गति देना और जन जागरूकता देना है। यह अभियान प्रदेश के 23 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में नरसिंहपुर जिला भी शामिल था। इस दौरान उच्च जोखिम वाले मरीजों की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार प्रदान करना है। मधुमेह के मरीजों, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शराब का सेवन करने वाले, पूर्व टीबी मरीज, सम्पर्क व्यक्ति और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को लक्षित कर गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे और बस स्टेशन, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। नि- क्षय शिविरों का आयोजन कारखानों, उद्योगों, ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों आदि श्रमिक वर्ग और अन्य संवेदनशील वर्गों तक इस अभियान लाभ पहुंचा। अभियान के तहत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्वसहायता समूहों, जन आरोग्य समिति, महिला आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनजागरूकता के उद्देश्य से सांस्कृतिक गतिविधियां, रैलियां, शपथ, नि- क्षय सप्ताह, शिविर व अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें