Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

: जमाड़ा का नाम रोशन करने वाली छात्रा राधा गौड़ हुई सम्मानित समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने साथियों सहित घर जाकर किया सम्मान 

Aditi News Team

Sat, May 31, 2025
जमाड़ा का नाम रोशन करने वाली छात्रा राधा गौड़ हुई सम्मानित समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने साथियों सहित घर जाकर किया सम्मान  गाडरवारा। एमपी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 के घोषित परिणाम में ग्राम जमाड़ा की आदिवासी छात्रा राधा गौंड का चयन इतिहास विषय से हुआ है। उनके चयन की खबर से हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। गत दिवस लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती की पूर्व संध्या पर समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने बीएसी पवन राजौरिया, शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं स्थानीय अतिथि शिक्षक देवराज गुर्जर के साथ ग्राम जमाड़ा में छात्रा राधा गौंड के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने बेटी के जज्बे, विपरीत परिस्तिथियो एवं संसाधनों के अभाव में उनकी मेहनत की प्रशंसा करते हुए परिजनों से कहा कि राधा ने सहायक प्राध्यापक बनकर परिवार सहित सम्पूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है की राधा के पिता स्व हुकुम चंद ठाकुर का निधन कोरोनाकाल में हो गया था। ऐसे में जमाडा गाँव से 1 किमी दूर अपने खेत पर बने मकान में परिजनों के साथ अत्यंत कठिन परिस्तिथियो में बिना कोई कोचिंग के उन्होंने ये उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अन्य छात्राओं के लिए भी आगे बढ़ने का संदेश दिया है। राधा की वयोवृद्ध दादी ने बताया कि पुत्र के निधन के बाद व समाज के ताने सुनकर भी खेतो में मेहनत कर हमने राधा को पढ़ाया एवं उसका सदैव होंसला बढ़ाया। विदित हो कि श्री बसेड़िया द्वारा सदैव ही प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है। साथ ही समाज में बेटियो के सम्मान के साथ साथ उत्कृष्ट शिक्षकों, चिकित्सको,समाजसेवियों, रक्तदान दाताओं , सफाईकर्मियों व विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य उनके द्वारा निःस्वार्थ भाव से किया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें