Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: शासन के निर्देशानुसार राईस मिलों की पुन: जांच करें- कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

Aditi News Team

Fri, May 23, 2025
शासन के निर्देशानुसार राईस मिलों की पुन: जांच करें- कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज राईस मिल की जांच के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने सभी एसडीएम से उनके द्वारा किये गये जांच प्रतिवेदन पर चर्चा की और कहा कि शासन के जो निर्देश है उसके अनुसार पुन: जांच करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि जांच का आधार शासन के निर्देश तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देश हों। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि वाहन का परिवहन विभाग के पोर्टल में किस श्रेणी में दर्ज है यह देखें। धान परिवहन के दौरान टोल एंट्री है या नहीं। साथ ही जीपीएस सिस्‍टम का भी इस्‍तेमाल करें। उन्‍होंने कहा कि धान चालान, ट्रेक चालान, रिलीज ऑर्डर के बारे में विस्‍तृत जांच करें। धान के बोरे किस वाहन में आये इसकी भी जांच करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि मिलर्स को धान परिवहन की जांच नियमानुसार व सतर्कता से करें। इसमें लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी। सभी जांच अधिकारी जांच उपरांत जांच प्रतिवेदन शीघ्रता से प्रदाय करें। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि खाद्य सामग्री में संगठ‍ित रूप से सोच समझकर किया गया अवैधानिक कार्य गंभीर अपराध की श्रेणी में है, अत: सभी अधिकारी इस दिशा में सावधानी से जांच करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड, सभी एसडीएम व उपार्जन से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें