Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। • बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

: थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर के नये भवन का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आज किया गया शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Mar 2, 2024
थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर के नये भवन का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आज किया गया शुभारंभ आज दिनॉक 1-3-24 को थाना बरेला अंतर्गत चौकी गौर के नये भवन का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक राझी श्री विवेक कुमार गौतम, की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। चौकी भवन का निर्माण कार्य 1567 वर्गफीट क्षेत्रफल में 28 लाख 37 हजार रूपये की राशि से किया गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी गौर मंें चौकी प्रभारी कक्ष, एच.सी.एम. कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला एवं पुरूष के लिये अलग-अलग प्रसाधन, दिव्यांग जनों के लिये रैम्प, बनाये गये है साथ ही पार्किंग की सुविधा भी रखी गयी है। चौकी के नये भवन के शुभारंभ के अवसर पर थाना प्रभारी बरेला श्री जितेन्द्र पाटकर, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, तथा क्षेत्रिय गणमान्य नागरिक तथा थाना बरेला के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें